आइएमई मोटर्स द्वारा उर्लाबारी नगरपालिका को सुविधा सम्पन्न वारुणयंत्र हस्तान्तरित
hindi.ratopati.com
काठमांडू। आइएमई मोटर्स द्वारा प्रवर्धित अशोक लेलैण्ड ने उर्लाबारी में एक कार्यक्रम का संचालन करके उर्लाबारी नगरपालिका में ही पहली बार सुविधा सम्पन्न वारुणयंत्र का हस्तान्तरण किया है। कम्पनी के बताए अनुसार ये वारुण यंत्र नेशनल फायर सेफ और आइएमई मोटर्स के संयुक्त कार्यक्रम में नगरपालिका को हस्तान्तरित किया गया है।
उर्लाबारी नगरपालिका के नगरप्रमुख खड्ग बहादुर फागो, उप प्रमुख लक्ष्मी देवी भंडारी, नगरपालिका के अन्य पदाधिकारियों के साथ पूर्व क्षेत्र के पत्रकारों की उपस्थिति में आईएमई मोटर्स के कॉर्पोरेट सेल्स हेड सुशील राणा थापा के साथ नेशनल फायर सेफ के प्रमुख खगेन्द्र कार्की द्वारा एक अदद वारुण यंत्र का हस्तांतरण किया है।
स्रोतमा पूरा पढ्नुहोस् (hindi.ratopati.com)